किसान संगठनों के नेताओं ने राष्ट्रीय राजनीति में आमंत्रित किया : केसीआर
29-Aug-2022 10:09 PM 7862
पेड्डापल्ली 29 अगस्त (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने 26 राज्यों के किसान संगठनों के नेताओं की ओर से राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए आमंत्रित किये जाने की जानकारी देते हुए लोगों से यह जानना चाहा है कि क्या उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए। श्री राव ने एकीकृत कलेक्टर कार्यालय के उद्धाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। हैदराबाद में दो दिन पहले किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस मौके पर श्री राव ने भविष्यवाणी की कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद किसानों की सरकार एक बार आएगी। उन्होंने दूध सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के लिए केन्द्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में किसानों द्वारा केवल 20.8 प्रतिशत बिजली का उपयोग किया जाता है और वे बिना मीटर के बिजली आपूर्ति के इच्छुक है। न्होंने लोगों से केन्द्र के सिंगरेनी के निजीकरण की साजिश को विफल करने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^