किसानों को तकनीक से जोड़ना जरूरी : शाही
16-Dec-2022 11:08 PM 8952
लखनऊ 16 दिसंबर, (संवाददाता) किसानो को तकनीक से जुड़ने की वकालत करते हुये उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि वैज्ञानिक खेती अपना कर कम खर्च मे अच्छी पैदावार की जा सकती है। श्री शाही ने कहा कि एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा ) योजना की मदद से किसान और कृषि वैज्ञानिक एक दूसरे से रूबरू हो रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती को अपनाकर कम खर्च में अच्छी पैदावार की जा सकती है। इसके लिए किसानों को तकनीक से जोड़ना जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^