किसानों को उत्पाद पर बेहतर आय का विकल्प दें राज्य : जोशी
28-Jul-2023 06:53 PM 7389
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गणेश जोशी ने कहा है कि सभी राज्य को कृषि वस्तु पहुंच को मजबूत कर अपने-अपने राज्यों के बाहर आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करके किसानों को विकल्प प्रदान करना चाहिए। श्री जोशी ने शुक्रवार को यहां गोवा कृषि वस्तुओं के अंतर-राज्य व्यापार के विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इससे न केवल अंतरराज्यीय व्यापार बढ़ेगा बल्कि किसानों के लिए उनके उत्पादों की बेहतर कीमत भी सुनिश्चित हो सकेगी। इससे आपूर्ति और मांग में भी अंतर बना रहेगा और इससे पूरे साल कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^