किसी भी संकट से निपटने में सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी अहम : स्मृति
12-Oct-2022 10:18 PM 5606
नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि किसी भी संकट से निपटने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी महत्वपूर्ण है। सुश्री ईरानी ने फिक्की हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान, निजी क्षेत्र ने न केवल आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों और टीकों का निर्माण किया बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए सामने आया। उन्होंने जोर दिया कि 200 करोड़ वैक्सीन डोज का दिया जाना देश के स्वास्थ्य उद्योग की क्षमता को प्रदर्शित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^