किशन रेड्डी ने भाजपा मुख्यालय पर हमले की निंदा की
07-Jan-2025 08:59 PM 4964
हैदराबाद, 07 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तेलंगाना भाजपा राज्य मुख्यालय पर हमले की कड़ी निंदा की। श्री रेड्डी ने इस कृत्य को कायरतापूर्ण करार दिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर पत्थरों और लाठियों से हमला करके गुंडों और उपद्रवियों की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने यहां जारी एक बयान में हिंसक एवं पक्षपातपूर्ण राजनीति का सहारा लेने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस पर पुलिस के साथ मिलकर हमला कराने और पुलिस पर घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^