कियारा आडवाणी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली 15 करोड़ की फीस !
21-Mar-2025 09:50 AM 7661
मुंबई, 21 मार्च (वार्ता ) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खुद को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। कियारा अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ, भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस मिली है। यह उनकी करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, जो न सिर्फ उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि उन्हें देश के टॉप-एक्टर्स की एलीट लीग में भी शामिल कर देती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^