कोदो और कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगा उपार्जन
26-Jun-2024 12:00 AM 755

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायत राज व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन दिल्ली में सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालयों से संबंधित प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्रीअन्न को प्रोत्साहन देने के आह्वान पर मध्यप्रदेश में उत्पादित कोदो और कुटकी को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के अनुरोध किया, जिससे प्रदेश के जनजातीय कृषकों को विशेष लाभ मिल सके। उन्होंने कोदो और कुटकी का रागी के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य 4290 रुपए देने का अनुरोध किया, जिसे केंद्रीय कृषि मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का बंपर उत्पादन हुआ है जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लक्ष्य की सीमा को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने उचित विचार करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश में दलहन और तिलहन फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन किया जाए, जिससे देश की खाद्यान्न सुरक्षा मजबूत हो सके।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^