कोलंबो में ‘मिंया मैजिक’ का मैजिक’,श्रीलंका 50 रन पर ढेर
17-Sep-2023 06:01 PM 7456
कोलंबो 17 सितंबर (संवाददाता) मोहम्मद सिराज (21 रन पर छह विकेट) और हार्दिक पंड्या (तीन रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की पारी को महज 50 रनों पर समेट दिया। हैदराबाद में क्रिकेट के दीवानो द्वारा दिये गये उपनाम मियां मैजिक यानी मोहम्मद सिराज के करिश्माई प्रदर्शन से आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच श्रीलंका की बल्लेबाजी के कब्रगाह बन गयी। हल्की बरसात के कारण करीब 40 मिनट की देरी से शुरू हुये मैच में सिराज ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये अपने दूसरे ओवर में एक के बाद एक चार विकेट (पथुम निसंका,सदीरा समराविक्रमा,चरिथ असलंका,धनजंय डिसिल्वा) चटका कर श्रीलंका को मुश्किलों के दलदल में धकेल दिया। इस दलदल से फंसी श्रीलंका की पारी ने छटपटाते हुये 15.2 ओवर के खेल में 50 रन पर दम तोड़ दिया। यह स्कोर एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर है जबकि एशिया कप के इतिहास में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^