26-Aug-2023 07:43 PM
8616
कोल्हापुर, सतारा, 26 अगस्त (संवाददाता) महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतारा के पास हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
सतारा हाईवे पुलिस के अनुसार, कोल्हापुर जिले के जयसिंगपुर शहर के साहूनगर निवासी एक परिवार के पांच सदस्य मुंबई में एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद अपने रिश्तेदारों को सांत्वना देकर मुंबई से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बॉम्बे रेस्तरां के पास टायर फटने के बाद उनके कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें सतारा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...