कोरिया में कई वाहन आपस में टकराये
04-Jan-2024 01:02 PM 5971
सोल, 04 जनवरी (संवाददाता) दक्षिण कोरिया में गुरुवार तड़के कई वाहनों की टक्कर में करीब 14 लोग घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। राजधानी सियोल से लगभग 110 किमी दक्षिण में सेजोंग में एक पुल पर स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 05 बजे एक के बाद एक करीब 30 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें नौ लोगों को मामूली चोटें आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया कि पुलों पर काली बर्फ या सड़कों पर बर्फ की एक पतली परत पाई गई, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^