कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत-गहलोत
19-Apr-2022 10:53 PM 7508
जयपुर 19 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई जगहों पर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर एक अखबार में छपे आर्टिकल को साझा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत कुछ जगहों पर बीते दिनों में कोविड के मामले बढे़ हैं। दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से भी अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्टिकल में बताया गया है कि कोरोना के यह बढ़ते मामले पूरे देश के लिए चेतावनी हैं कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना इतना ही नियंत्रित हुआ है कि इसके कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। इससे बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^