कोटा के ऑक्सीजोन पार्क की खूबसूरती से अभिभूत गहलोत ने फोटो शूट करवाया
13-Sep-2023 07:44 PM 5036
कोटा,13 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया, लेकिन बाद में भ्रमण के दौरान उसकी खूबसूरती को देखकर इतने अभिभूत हुए कि अतिथियों के साथ फोटो शूट भी करवाया। उन्होंने कोटा के इस पार्क की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने बुधवार को कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) को लोकार्पण कर सौगात दी और इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी. जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और अन्य मंत्रियों के साथ पार्क का अवलोकन किया। श्री गहलोत ने पार्क में पौधारोपण भी किया और गन मेटल से बनी ट्री मैन प्रतिमा के सामने सामूहिक फोटो शूट कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^