कोविड टीकाकरण 136 करोड़ के पार
17-Dec-2021 10:05 PM 6010
नयी दिल्ली 17 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 336 वें दिन शुक्रवार को 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 136 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 136 करोड़ 58 लाख 69 हजार 610 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 55 लाख 98 हजार 939 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 82 करोड़ 41लाख 68 हजार 23 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 54 करोड 17 लाख एक हजार 587 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^