कोविड टीकाकरण 143.75 करोड़ से अधिक
29-Dec-2021 09:29 PM 3992
नयी दिल्ली 29 दिसंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 348 वें दिन बुधवार को 57 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 143.75 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 143 करोड़ 75 लाख 14 हजार 611 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 57 लाख तीन हजार 410 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 84 करोड 13 लाख 68 हजार 588 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 59 करोड़ 61 लाख 46 हजार 23 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने के आसार है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^