कोविड टीकाकरण 145 करोड़ के पार
31-Dec-2021 10:03 PM 1606
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 350 वें दिन शुक्रवार को 52 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 145 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 145 करोड़ नौ लाख 24 हजार 269 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 52 लाख 29 हजार 437 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 84 करोड़ 46 लाख 46 हजार 530 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 60 करोड 62 लाख 77 हजार 739 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^