कोविड टीकाकरण 168.40 करोड़ के पार
03-Feb-2022 09:11 PM 3502
नयी दिल्ली 03 फरवरी (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 384 वें दिन गुरुवार को 50 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 168.40 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 168 करोड़ 40 लाख 41 हजार 689 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 50 लाख 11 हजार 156 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 38 लाख 82 हजार 262 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया कि 94 करोड़ 63 लाख 37 हजार 875 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 72 करोड 38 लाख 21 हजार 552 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^