कोविड टीकाकरण 170.81 करोड़ से अधिक
08-Feb-2022 10:44 PM 5826
नयी दिल्ली 08 फरवरी ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 389वें दिन मंगलवार को 48 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 170.81 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 170 करोड 81 लाख 56 हजार 374 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 48 लाख 63 हजार 548 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 56 लाख 97 हजार 935 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया कि 95 करोड 19 लाख 89 हजार 418 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 74 करोड चार लाख 68 हजार 991 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^