कोविड टीकाकरण 171 करोड़ से अधिक
09-Feb-2022 10:53 PM 2291
नयी दिल्ली 09 फरवरी (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 390 वें दिन बुधवार को 44 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 171 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 171 करोड 24 लाख 89 हजार 915 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 44 लाख आठ हजार 918 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 60 लाख 95 हजार 273 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया कि 95 करोड 31 लाख 48 हजार 101 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 74 करोड 32 लाख 46 हजार 541 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^