कोविड टीकाकरण 179.89 करोड़ से अधिक
11-Mar-2022 09:15 PM 6984
नयी दिल्ली 11 मार्च ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 420वें दिन शुक्रवार को 16 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 179.89 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 179 करोड़ 89 लाख 47 हजार 302 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 16 लाख 14 हजार 169 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों में बताया गया है कि 96 करोड़ 68 लाख 47 हजार 920 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है, जबकि 81 करोड़ नौ लाख 55 हजार 531 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा, इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^