कोविड टीकाकरण 179 करोड़ से अधिक
07-Mar-2022 09:17 PM 3276
नयी दिल्ली 07 मार्च ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 416वें दिन सोमवार को 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 179 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 179 करोड़ नौ लाख 28 हजार 99 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 18 लाख 24 हजार 967 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को दो करोड़ सात लाख 35 हजार 818 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया गया कि 96 करोड़ 59 लाख 55 हजार 372 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है, जबकि 80 करोड़ 42 लाख 36 हजार 909 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा, इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^