कोविड टीकाकरण हुआ 117 करोड़ से पार
22-Nov-2021 09:14 PM 8931
नयी दिल्ली 22 नवंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 311वें दिन सोमवार को 63 लाख से अधिक टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 117 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 117 करोड़ 54 लाख 69 हजार 625 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 63 लाख 98 हजार 165 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 76 करोड 80 लाख दो हजार 908 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 40 करोड 74 लाख 66 हजार 717 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^