कोयला खान नीलामी का 8वां दौर बुधवार को, 5 राज्यों में 35 खानें होंगी नीलाम
14-Nov-2023 07:48 AM 1946
नयी दिल्ली 13 नवंबर (संवाददाता) कोयला मंत्रालय पांच राज्यों बिहार, झारखंड , महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुल 35 कोयला खानों के लाइसेंस की नीलमी बुधवार 15 नवंबर को कराएगा। यह जानकारी सोमवार को मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में दी गयी। कोयला ब्लाकों की नीलामी का यह आठवां दौर होगा। विज्ञप्ति के अनुसार यह यह कोयला क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। कोयला मंत्रालय ने वर्ष 2027 तक कोयले का वार्षिक उत्पादन वर्तमान करीब एक अरब टन से बढ़ा कर 140.4 करोड़ टन और वर्ष 2030 तक 157.7 करोड़ टन तक पहुंचाने की योजना बनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^