क्रिकेट के दिग्गज लीजेंड्स ट्रॉफी के साथ आगरा के बाद दिल्ली पहुंचे
09-Nov-2023 08:47 PM 4521
नयी दिल्ली/आगरा, 09 नवंबर (संवाददाता) क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वंदे भारत ट्रेन से ‘भारत भ्रमण’ पर निकले दिग्गज क्रिकेटरों का गुरुवार को लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के साथ ताजनगरी आगरा और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत नजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इंग्लैंड के मोंटी पनेसर ‘ताजमहल’ की खूबसूरती निहारने के लिये ट्रेन से उतर गये जबकि दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स, सैयद किरमानी और ईश्वर पांडे आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। इसी क्रम में वंदे एक्सप्रेस से एस. एम. एच. किरमानी और जोंटी रोड्स (भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटर) हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^