10-Dec-2023 11:31 PM
5476
फ़िरोज़ाबाद 10 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद आये प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का शुभारंभ किया।
सिरसागंज क्षेत्र के गाँव पैगू स्थित शिव मंदिर का 154.40 लाख की लागत से पर्यटन विकास कार्य होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद फिरोजाबाद के पुरातात्विक, ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर प्रगति पर है। विगत लगभग 1 बर्ष में जनपद के कई मंदिरों का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में आज सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम पैगू के प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के तहत बाउण्ड्रीवॉल, सीसी सडक, कुण्ड का विकास, भव्य प्रवेश द्वार, मल्टीपर्पज हॉल, चाहरदीवारी, चबूतरे का विकास, म्यूरल वॉल, पार्क का विकास, स्टोन बेंच, साइनेज, शौचालय आदि निर्माण कार्य होगें और यह सभी कार्य अगस्त 2024 तक पूरा करने का सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को करने के निर्देश दिये।...////...