कुलगाम में मुठभेड़ , सेना के तीन जवान शहीद
05-Aug-2023 09:08 AM 3511
श्रीनगर 04 अगस्त (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गये। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आज शाम आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। सेना ने एक ट्वीट में कहा, 'कुलगाम में हलाण के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षा बलों ने 04 अगस्त 23 को अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि सेना का एक जवान, जावेद अहमद वानी, जो छुट्टी पर अपने पैतृक जिले कुलगाम से लापता हो गया था। पुलिस द्वारा उसका पता लगाए जाने के एक दिन बाद गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने हालांकि इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया कि जवान का पता कैसे लगाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^