कुसल, अविष्का के शतक से श्रीलंका का 324 का स्कोर
13-Nov-2024 09:26 PM 1897
दांबुला 13 नवंबर (संवाददाता) कुसल मेंडिस (143) और अविष्का फर्नांडो (100) की शतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वें ओवर में बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय पांच विकेट पर 324 रनों का स्कोर बना लिया है। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (12) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए दूसरे विकेट के लिये 206 रनों की साझेदारी की। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही श्रीलंका को 39वें ओवर में अविष्का फर्नांडो के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्हें ईश सोढ़ी ने विल यंग के हाथों कैच आउट कराया। फर्नांडो ने 115 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगातेे हुये (100) रन बनाये। सदीरा समराविक्रमा (पांच), कप्तान चरित असलंका (40) रन बनाकर आउट हुये। कुसल मेंडिस ने 128 गेंदों में 17 चौके और दो छक्के लगाते हुये (143) रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय श्रीलंका ने 49.2 ओवर में पांच विकेट पर 324 रन बना लिये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^