कुशीनगर: सड़क हादसे में दो की हुई मौत
11-Aug-2023 02:28 PM 6973
कुशीनगर 11 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के दामोदरी पुल के पास एक अनियंत्रित कार के मुख्य पश्चिम गंडक नहर में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चखनी भूमिहारी पट्टी निवासी भीम सिंह सपहा के पूर्व प्रधान राजन कुशवाहा की गाड़ी लेकर बृहस्पतिवार की रात को अपने मित्र बंधवा निवासी सुबोध मणी उसी गांव के गुड्डू यादव और बमनौली निवासी मनोज यादव के साथ गुरूवार देर रात को सिंगहा के तरफ जा रहें थे। रामकोला - सिंगहा मार्ग पर दमोदरी पुल के पास कार अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिम गंडक नहर में गिर गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^