कुवैत ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ प्रदान किया
22-Dec-2024 04:12 PM 9094
नयी दिल्ली 21 दिसम्बर (संवाददाता) कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने रविवार को बताया कि कुवैत की यात्रा पर गए श्री मोदी को आज यह सम्मान प्रदान किया गया। यह किसी देश द्वारा श्री मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मुबारक अल कबीर का आदेश कुवैत का ‘नाइटहुड’ आदेश है। यह आदेश मित्रता के संकेत के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी संप्रभुओं तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को प्रदान किया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^