क्या मोदी राजस्थान में मुख्यमंत्री बनेंगे जो मांगते हैं अपने नाम पर वोट-प्रियंका
20-Oct-2023 08:35 PM 7656
दौसा 20 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादाखिलाफी एवं जुमलेबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राजस्थान में अपने नाम पर वोट डालने की बात करते हैं, क्या उन्हें यहां प्रधानमंत्री पद छोड़कर मुख्यमंत्री बनना है। श्रीमती प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा जिले के कांदोली में कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) जनजागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा “ प्रधानमंत्री जब यहां आते हैं तो कहते हैं कि मेरे नाम पर वोट डालें, मोदी के नाम पर वोट डाले, तो क्या वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर यहां मुख्यमंत्री बनेंगे। क्या उन्हें उनकी पार्टी में यहां कोई चेहरा नहीं मिल रहा है। उनसे यह बात पूछी जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^