लाड़ली बहना योजना की राशि अब साढ़े 12 सौ रुपए, सावन में रसोई गैस साढ़े चार सौ में : शिवराज
27-Aug-2023 07:28 PM 2694
भोपाल, 27 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षाबंधन के पूर्व राजधानी भोपाल में आयोजित 'लाड़ली बहना सम्मेलन' में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने से महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की राशि साढ़े 12 सौ रुपए मिलेगी और सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। श्री चौहान ने इसके अतिरिक्त भी महिलाओं के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। इसके बाद स्थाई व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि महिलाएं परेशान न हों। आज ही सिंगल क्लिक से रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए सवा करोड़ महिलाओं के खातों में डलेंगे, जिससे राखी का त्योहार अच्छे से मनाया जा सके। अक्टूबर माह से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में साढ़े 12 सौ रुपए की राशि डाली जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^