लाड़ली बहना योजना से महिलाएं होंगी सशक्त, बढ़ेगा आत्मसम्मान: शिवराज
22-Feb-2023 11:28 PM 2211
सिवनी, 22 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जाने वाली महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ की जानकारी देते हुए कहा कि बहनों के लिये उपहार स्वरूप यह योजना प्रारंभ कर रहे हैं। योजना में प्रतिमाह बहनों के खातों में एक हजार रूपये की राशि डाली जायेगी। श्री चौहान ने जिले के लखनादौन में लघु वनोपज सहकारी समिति की क्षमता वृद्धि के लिए हुए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम में 13 वन-मण्डलों के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के तेंदूपत्ता संग्राहकों को 78 करोड़ रूपये की बोनस राशि वितरित की। साथ ही विभिन्न विभागों के 298 करोड़ 49 लाख रूपये लागत के 48 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित महुआ प्राश की लॉचिंग भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^