लड़ाईयां तो सबने लड़ीं लेकिन सगत सिंह का विश्व में हैं बड़ा नाम- रणविजय
16-Dec-2023 08:01 PM 2598
जयपुर, 16 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को बनने में जहां वर्षों लग गए वहीं मात्र तेरह दिनों में बंगलादेश बनाकर विश्व इतिहास बना दिया गया जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। सेवानिवृत्त कर्नल रणविजय सिंह शनिवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर जयपुर में झारखंड महादेव मोड स्थित सगत सिंह चौक में मनसंचार एवं यूथ पल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेन्ट जनरल सगत सिंह 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' प्राप्त भारतीय सेना के तीन-सितारा रैंक वाले जनरल थे। जिन्होंने गोवा मुक्ति संग्राम और बंगलादेश मुक्ति युद्ध में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^