लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख की भूमिका स्वीकारी
15-Nov-2021 08:24 PM 2680
बेंगलुरु, 15 नवंबर (AGENCY) पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख की भूमिका स्वीकार करने की खबर सामने आई है। आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से इस संबंध में पुष्टि की गई है जिसके लक्ष्मण मेंटर रहे हैं। क्रिकबज के मुताबिक उन्होंने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि उन्होंने एनसीए का नेतृत्व करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसे द्रविड़ ने हाल ही में भारतीय टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए जाने तक संभाला था। लक्ष्मण ने हालांकि इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^