ललितपुर: यात्री बस अनियंत्रित होकर मकान से टकराई, 31 घायल ,14 गंभीर
12-Oct-2023 07:36 PM 3892
ललितपुर 12 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार वेतवंती यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान से टकरा गई, जिससे 31 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें 14 गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि थाना मड़ावरा से ललितपुर आ रही यात्री बस जब महरौनी, मड़ावरा मार्ग पर स्थित ग्राम कुआंघोषी के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंची थी, तभी आगे आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान के चबूतरे के ऊपर चढ़ते हुए मकान से जा टकराई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^