लेबनान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो जवानों की मौत
24-Aug-2023 10:44 AM 2657
बेरूत, 24 अगस्त (संवाददाता) लेबनानी वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार शाम बेरूत से लगभग 26 किलोमीटर पूर्व में मध्य लेबनान के एक कस्बे हम्माना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय टीवी चैनल एलबीसीआई ने यह जानकारी दी। एलबीसीआई ने कहा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण अभी भी अज्ञात है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^