छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार
20-Nov-2021 12:22 PM 8018
रायपुर | उत्तरी तटीय तमिलनाडु पर अवदाब काफी तेज गति से बढ़ रहा है। अगले छह घंटों के अंदर इसके कमजोर होकर एक चिहिंत कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दोनों तंत्रों के कारण प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 20 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। बादल छाने की वजह व अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। हालांकि ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अंबिकापुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 21 नवंबर तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। यह बन रहा सिस्टम मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 20 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। rain..///..light-rain-expected-in-different-areas-of-chhattisgarh-329353
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^