दोपहर बाद रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में हो सकती है हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, 29 अगस्त से मौसम ले सकता है करवट
27-Aug-2021 12:47 PM 6582
रांची में गुरुवार को दिन भर धूप के बाद को शाम 8 बजे के बाद लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार सुबह से ही रांची समेत राज्य के अन्य इलाकों में धूप-छांव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक राज्य में मानसून फिलहाल सुस्त है। राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। दोपहर बाद हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून सामान्य रहा। राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 79.7 मिमी, दरदर्ज की गई। वहीं राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस ददेवघर का और सबसे कम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का दर्ज किया गया। अगले एक सप्ताह के मौसम का हाल अगले एक सप्ताह तक झारखंड के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश राज्य के कुछ हिस्सों में हो सकती है। इस दौरान राज्य में मानसून सामान्य रहेगा। 4 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश 1 जून से 26 अगस्त के बीच झारखंड के 4 जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। ये जिले कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा और लोहरदगा हैं। वहीं गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। जबकि इनके अलावा सभी 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। ..///..light-to-moderate-rain-may-occur-in-some-districts-of-the-state-including-ranchi-in-the-afternoon-weather-may-take-a-turn-from-august-29-313726
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^