01-Mar-2024 08:28 PM
2819
कटक, 01 मार्च (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि ब्रह्माकुमारी लोगों को उनके जीवन के उद्देश्य का एहसास कराने के लिए प्रयास कर रही हैं।
श्रीमती मुर्मु ने यहां ब्रह्माकुमारी संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कई आध्यात्मिक और धार्मिक संस्थाएं भारत में आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही हैं। ब्रह्माकुमारी भी देश और विदेशों में अहिंसा, शांति, सद्भाव, भाईचारा और सहिष्णुता जैसे शाश्वत भारतीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि ब्रह्माकुमारी संगठन दुनिया भर में योग और ध्यान को प्रचारित करने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ज्ञान का प्रसार कर रही हैं और जीवन में शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा दे रही हैं।
उन्होंने कहा,“ आज लोग भौतिक सुखों के पीछे भागते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि सुख का मतलब केवल भौतिक सुख है लेकिन हम वास्तविक सुख तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम अपनी भौतिक इच्छाओं को सीमित करेंगे।”
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि आध्यात्मिकता के अनुसरण के लिए किसी को अपने सांसारिक कर्तव्यों को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।...////...