लोहिया सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे: राज्यपाल
16-Dec-2023 06:58 PM 1333
रांची, 16 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज ऑड्रे हाउस, रांची में 'चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन' को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज के मुख्य धारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी। वे आज भी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया पहले राजनेता थे जिन्होंने खरसावां घटना के उपरांत वहाँ जाकर इस घटना की तुलना जलियांवाला बाग की घटना से की। उन्होंने अपनी पत्रिका मैनकाइंड में "खरसावां में रक्त स्नान" शीर्षक नामक एक लेख भी लिखा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^