लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान
20-May-2024 07:37 PM 4839
नयी दिल्ली 20 मई (संवाददाता) लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान औसतन 56.68 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के दूसरे चरण के मतदान में बाकी 35 सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.54 प्रतिशत वोट डाले गये थे। इस चरण में सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है, जहां शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 73.00 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। महाराष्ट्र में सबसे कम 48.66 प्रतिशत मत पड़े थे। आयोग के सूत्रों के अनुसार, मतदान कुल मिलाकर शांति पूर्ण चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^