लोकसभा अध्यक्ष ने आदित्य-एल 1 की सफल प्रक्षेपण पर दी शुभकामनाएं
02-Sep-2023 08:04 PM 5388
नयी दिल्ली, 02 सितम्बर (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा,“ आदित्य एल 1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को ढेरों शुभकामनाएं। प्रत्येक कदम के साथ आप अंतरिक्ष में इतिहास रच रहे हैं। अनंत की खोज में आपका हर प्रयास मानवता के कल्याण की राह प्रशस्त कर रहा है। आपका समर्पण देश का गौरव बढ़ा रहा है। एक सौ 40 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^