लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे: शाह
25-Feb-2024 10:35 PM 8841
भोपाल, 25 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को हमने लोकतंत्र का उत्सव और जनसम्पर्क का जरिया माना है। श्री शाह यहां कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अमृत काल में राष्ट्रोदय में प्रबुद्धजन की भूमिका एवं विचार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा सहित मंत्री जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। श्री शाह ने कहा कि आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी भारत के नागरिक के नाते वोट देने के साथ-साथ जनमत बनाने की भी है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत प्रभावित नहीं होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^