लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास-भजनलाल
22-Mar-2024 07:53 PM 9948
जयपुर, 22 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं का साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलेगा और राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। श्री शर्मा ने शुक्रवार को यहां चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं संयोजकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा “भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी जी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^