लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलने दूंगा: राजभर
28-Dec-2023 09:40 PM 2709
इटावा, 28 दिसंबर (संवाददाता) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुल सकेगा। जिले के बसरेहर विकास खंड के कृपालपुर गांव में आयोजित बंजारा महारैली को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि अगर वह विधानसभा चुनाव में सपा को 47 सीटों से 122 सीटों तक पहुंचा सकते हैं तो संसदीय चुनाव में जीरो नंबर तक पहुंचाने में भी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^