लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही ताकतों के लिए सीताराम येचुरी का निधन बड़ी क्षति : माले
13-Sep-2024 12:35 AM 7748
पटना 12 सितंबर (संवाददाता) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन की खबर से सबको गहरा सदमा पहुंचा है। भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि आज जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संविधान और लोकतंत्र को कुचलकर देश में तानाशाही स्थापित करने की लगातार कोशिशें जारी है। ऐसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ पर श्री येचुरी का निधन लोकतंत्र, देश के संघीय ढांचे और बहुलवादी सांस्कृतिक ताने-बाने की रक्षा में लड़ने वाले प्रत्येक भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^