लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
18-Jun-2025 12:00 AM 686

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना के संरक्षण के लिए पत्रकारिता अहम कड़ी है। इसी भावना से एक पत्रकार अपना संपूर्ण जीवन खपा देता है। लोकतंत्र के स्वस्थ वातावरण में सहमति और असमहति दोनों का अपना स्थान है और इस कार्य को वर्तमान समय में देश के कई समाचार पत्र समूह बड़ी खूबसूरती से अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। ऐसी ही यात्रा स्वदेश समूह की रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपेक्स बैंक समन्वय भवन में मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर स्वदेश ज्योति समाचार पत्र के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल से नए प्रकाशन दैनिक स्वदेश ज्योति के लोकार्पण पर समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष और प्रधान संपादक श्री राजेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^