लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
15-Apr-2024 11:44 PM 9149
अजमेर 15 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में अजमेर जिले के मदनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरेआम लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने लूट की चार वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी सरेआम बाजार में राहचलती अथवा खरीदारी करने वाली महिलाओं को निशाना बना रहे थे। ताजे मामले में आरोपियों ने महिला से सरेआम नथ लूटने का अपराध घटित किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी नशे के आदि है और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए पहले लूट करते, फिर उसे सुनार को ओनेपौने दाम में बेचकर पैसे बना लेते।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^