माहांत में छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी मुर्मु
19-Aug-2023 11:28 PM 1881
बिलासपुर 19 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर और बिलासपुर आयेंगी। सुश्री मुर्मु का राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन आयेंगी। वह यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा महंत घासीदास संग्रहालय का दौरा करेंगी। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^