माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत 'जिया जिया ए करेजा' रिलीज
09-Feb-2025 02:53 PM 2627
मुंबई, 09 फरवरी (संवाददाता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका सृष्टी भारती का लोकगीत 'जिया जिया ए करेजा' रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत 'जिया जिया ए करेजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'बसंत ऋतु का मौसम बहुत प्यारा है। गुलाबी ठंडी के बीच हरे भरे प्राकृतिक सौंदर्य से मन मयूर झूम उठता है। इसी रिलीज हुआ हमारा यह सांग एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! सभी से मेरी यही अपील है कि मुझ पर ऐसे ही प्यार बना रहे।'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'जिया जिया ए करेजा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव और अवनीश आर्या हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, वहीं विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^