मान ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि
27-Dec-2023 07:05 PM 7565
फतेहगढ़ साहिब, 27 दिसंबर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को माता गुजरी जी के साथ छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को चिह्नित करने के लिए शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि यह पवित्र भूमि न केवल सिखों के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने कम उम्र में ही शहादत प्राप्त की थी। मान ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर माता गुजरी जी के साथ-साथ साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत ने युगों-युगों तक पंजाबियों को अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिये प्रेरित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^